Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

BJP president J P Nadda in Pryagraj केशव प्रसाद मौर्या और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भरा नामांकन का पर्चा

IMG 20220203 WA0014

BJP president J P Nadda in Pryagraj केशव प्रसाद मौर्या और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भरा नामांकन का पर्चा

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी प्रवक्ता शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज अपना नामांकन पर्चा भरा। नामांकन पर्चा भरने के बाद उन्होंने साफ तौर से कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्सपेरिमेंटल बॉय है और उनका बुलडोजर मेरे विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा गरजा है और यहां से उन्होंने भू माफियाओं के खिलाफ सीधे तौर पर हमला बोला है और जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन कार अपना बुलडोजर पूरे प्रदेश में शैले भूमाफिया एवं बाहुबलियों के खिलाफ चलाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज प्रयागराज पहुंचे जहां उन्होंने पहले मंझनपुर पहुंचकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन में शामिल हुए। वहां से वे सीधे प्रयागराज के बीजेपी मुख्यालय पहुंचे जहां पार्टी के वरिष्ठ एवं बूथ स्तरीय अध्यक्षों के साथ सीधे तौर पर संवाद करते हुए आगामी विधानसभा 2022 की रणनीति के विषय में चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर के सभी अध्यक्षों के साथ मुलाकात की एवं उनको आगामी चुनाव के लिए कमर कस के तैयार होने के लिए कहा।

विधानसभा 2022 चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं 27 फरवरी को प्रयागराज में चुनाव होना है, जिसको लेकर आज अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें सोरांव विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गीता पासी द्वारा नामांकन किया गया इसके अलावा शहर उत्तरी से संजय गोस्वामी ने भी बहुजन समाजवादी पार्टी की तरफ से नामांकन किया। चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी से प्रतापपुर ब्लॉक से प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *