मौसम अपडेट — तीन या चार फरवरी को बारिश की आशंका
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, धूप खिलने के भी संकेत मिल रहे हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार से मौसम में बदलाव आएगा. पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिप्रेशन की वजह से यूपी के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है. बता दें, आईएमडी ने 3-4 फरवरी को बारिश की आशंका जताई है.
4 दिन तक सर्द हवाओं से लोग रहेंगे परेशान
जानकारी मिल रही है कि कुछ दिनों तक अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इसके बाद सुलतानपुर समेत लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम के जानकारों का कहना है कि करीब 4 दिन सर्द हवाएं चलने से लोग परेशान रह सकते हैं. इसके बाद से मौसम में सुधार आएगा. 2 फरवरी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बदली और बारिश के आसार हैं.









Leave a Reply