Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सत्संग की आड़ में बहुत कुछ होता है अनैतिक

सत्संग की आड़ में बहुत कुछ होता है अनैतिक

शादी के तीन दशक बाद पति की करतूत पर आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

कौशांबी चरवा थाना क्षेत्र में सत्संग के आड़ में बहुत कुछ अनैतिक गैरकानूनी कार्य हो रहा है लंबे समय से अनैतिक गैरकानूनी कार्यों के खेल में लिप्त व्यक्ति की पत्नी उसके विरोध में खुलकर उतर आई है महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सत्संग के आड़ में अनैतिक कार्य चल रहा है जिसका वह लगातार विरोध कर रही है जिससे उसका पति अपने साथियों परिजनों समेत मिलकर आए दिन मारपीट लड़ाई झगड़ा और प्रताड़ित करता है महिला चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव की निवासी है महिला का कहना है कि इसके पहले दो दर्जन बार से अधिक शिकायती पत्र चरवा थाना पुलिस को दिया जा चुका है लेकिन अनैतिक गैरकानूनी कार्य में लिप्त व्यक्ति के कार्यों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा सकी है जिससे थाना पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है

पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर रही महिला का कहना है कि सत्संग में शामिल लड़कियों को उसका पति घर लेकर आता है और लड़कियों के साथ बन्द कमरे में रात बिताता है इसके पूर्व चरवा पुलिस उसके पति के साथ लड़कियों को पकड़कर थाने ले गई थी लेकिन किसी दबाव के बाद उसके पति और लड़की को पुलिस ने छोड़ दियाPप है अब सवाल उठता है कि धर्म की आड़ में सत्संग के बहाने कब तक अनैतिक कार्य चलते रहेंगे यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल है एक तरफ धर्म परिवर्तन के नाम पर सरकार कठोर कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दे रही है दूसरी तरफ धर्म के आड़ में सत्संग के बहाने लंबे समय से अनैतिक कार्य बेखौफ तरीके से चल रहे हैं जो पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है अनैतिक कार्य में लगे लोग देखते देखते मालामाल हो रहे हैं धर्म परिवर्तन का भी खेल इस सत्संग के बहाने चल रहा है विदेशों से रिश्ता रखने वाले लोगों के संरक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्र में लंबे समय से सत्संग के आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है सत्संग में लड़कियों की संख्या अधिक पहुँचती है जिनके सहारे तमाम नाजायज कार्यों को भी अंजाम दिया जा रहा है धर्म परिवर्तन और नाजायज कार्य में लिप्त संस्था का इन दिनों मुख्य केंद्र चरवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग में बना हुआ है एक शिक्षण संस्थान के आड़ में अनैतिक और धर्म परिवर्तन का खेल लंबे समय से चल रहा है लेकिन पुलिस के हाथ अनैतिक कार्य में लगे लोगों के सरगना के गिरेहबान तक नहीं पहुंच सके हैं इसके पहले मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में भी सत्संग के बहाने धर्म परिवर्तन करने वाले लोग पकड़े गए थे लेकिन ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *