प्रयागराज फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा कार की चेकिंग में मिले दो लाख रुपये, जब्त
फ्लाइंग स्क्वॉयड ने शहर पश्चिमी विधानसभा में मंगलवार तड़के एक कार की चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये बरामद किए। रुपयों का हिसाब न दे पाने पर पूरामुफ्ती थाने में उसे जब्त किया गया। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। इनकम टैक्स को भी जानकारी दी जा रही है।
उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट श्रीशंकर द्विवेदी और पूरामुफ्ती थाने के दरोगा वीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ सोमवार रात से ही चेकिंग कर रहे थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे मंदर मोड़ के पास तेजी से आ रही कार को पुलिस ने रोका और तलाशी ली। कार की सीट के नीचे छिपाकर दो लाख रुपये रखे गए थे। पुलिस ने रुपये बरामद कर कार चालक और तीन अन्य सवारियों से भी रुपयों के बारे में पूछताछ की। लेकिन कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने रुपये पूरामुफ्ती थाने के मालखाने में जमा करा दिए।









Leave a Reply