भाजपा शगूफा व मतदाताओं को दिव्यभ्रमित कर चुनाव जितना चाहती है-विनय कुशवाहा
कुंवर साहब ने हमेशा समाजवादी विचारधारा व सिद्धांत की राजनीति की।
उज्जवल रमण सिंह सपा में है सपा मे ही रहेंगे भाजपाई दुष्प्रचार ना करें।
प्रयागराज 31 जनवरी। समाजवादी पार्टी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह के भाजपा में जाने को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह बीजेपी और आरएसएस की सोची समझी साजिश है जिससे मतदाताओं को दिव्यभ्रमित किया जा सके इसी क्रम में आखिरी विधानसभा सत्र के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में उज्जवल जी को अपने पाले में आने का न्योता दिया यह सब सोची समझी रणनीति के तहत हो रहा है क्योंकि मोदी लहर में भी करछना सीट नहीं जीत पाये थे भाजपाई इसलिए ऐसे अभी चुनाव करीब आते आते पता नहीं कितने शगूफे छोड़े जायेंगे।उन्होंने कहा कि करछना की जनता का प्यार आशीर्वाद उज्जवल रमण सिंह के साथ हैं इसलिए दूसरी पार्टी के प्रत्याशी खोजें नहीं मिल रहे हैं जिसकी वजह से ऐसी अफवाह फैला कर मतदाताओं को भरमाने का काम होता हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कुंवर रेवती रमण सिंह ने 50साल से जमुनापार में समाजवादी विचारधारा को अपने खून पसीने से सींचकर आगे बढ़ाया जो आज एक वट वृक्ष हो गया जिसका फल सभी खाना चाहते हैं जिसकों इतनी मेहनत से फैलाया उसको काटने का कभी सोच नहीं सकते हैं।
जिलाउपाध्यक्ष ने कहा कि उज्जवल रमण सिंह के साथ हम लोग गांव गांव, घर घर ,पग पग साइकिल का प्रचार महीनों से कर रहे हैं हा बाकी लोग लखनऊ में डटे हैं यहीं जमीनी हकीकत है।










Leave a Reply