Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र जीने माघ मेला की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र जीने माघ मेला की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र आज प्रयागराज के इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से माघ मेला 2022 में होने वाले तैयारियों और व्यवस्थाओं के विषय में सूचनाएं साझा की।

कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि इसकी तैयारियां काफी हद तक सुनिश्चित एवं सराहनीय हो गई है। शुरू में थोड़ी बहुत परेशानियां हुई है, लेकिन आगे मेला प्रशासन एवं विकास प्राधिकरण द्वारा की व्यवस्था के कारण निश्चित रूप से हो गया है। साधु संतों एवं कल्प वासियों से बातचीत करने पर उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है कि सूचना मिलने से काफी राहत हुई है। गंगा नदी और यमुना नदी के जलस्तर में आई कमी के कारण किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी यह भी सुनिश्चित कर लिया गया है । साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के पालन भी निश्चित रूप से की जा रही है जिसके विषय में संबंधित अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है।

आगामी 1 फरवरी को होने वाले मोनी अमावस्या के स्नान को लेकर मेला प्राधिकरण एवं मांग मेला प्रशासन ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार भी काफी उत्साहित है जिसके लिए सबसे प्रमुख तैयारियों में घाटों के निर्माण को सुनिश्चित करना नदी के पानी को स्वच्छ रखना और भीड़ के आने-जाने एवं स्नान करने की व्यवस्था को सुनिश्चित करना प्रमुख चुनौती है और जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार सहित माघ मेला एवं मेला प्राधिकरण प्रशासन दोनों ही कमर कस के तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि पूरे भ्रमण के दौरान मैंने मेला क्षेत्र में कई लोगों से एवं यात्रियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की है, और इस बातचीत के दौरान वह मेला की तैयारियों एवं प्राधिकरण द्वारा दी गई व्यवस्थाओं से अत्यंत खुश है की बात सामने आई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि मेला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार अपनी तैयारियों में अव्वल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *