Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

85वी “मन की बात” में प्रयागराज का जिक्र होने से गर्व- सरदार पतविंदर सिंह

85वी “मन की बात” में प्रयागराज का जिक्र होने से गर्व- सरदार पतविंदर सिंह नैनी प्रयागराज/ एक करोड़ से अधिक पत्र बच्चों द्वारा लिखें पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को प्राप्त हुए जिसका जिक्र 85वी मन की बात में प्रधानमंत्री ने कियाl प्रधानमंत्री ने इस दौरान प्रयागराज कि नव्या वर्मा द्वारा भेजें गये पोस्टकार्ड में लिखें विचारों से देश को अवगत कराया भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रयागराज कि नव्या वर्मा द्वारा लिखे गए विचारों से देश को अवगत कराना हम सब प्रयागवासियों के लिए गौरव की बात हैl85वी मन की बात के दौरान प्रयागराज का जिक्र आने पर “मन की बात” सुनने वाले बच्चों,बूढ़ों,जवानों के चेहरे पर एक अलग ही तरह की खुशहाली छा गईl सभी ने धरती को प्रणाम किया और उस बिटिया को दुआएं दी जिसके पत्र से प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय प्रसारण “मन की बात” में प्रयागराज का जिक्र हुआl इस दौरान हरमन जी सिंह, दलजीत कौर,ननकू प्रजापति,कुशल जैन,राहिल हसन,रीता सोढ़ी सहित तमाम लोग उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *