Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रख दी श्रृद्धान्जलि

शहीद दिवस पर सिविल डिफेन्स ने दी श्रृद्धान्जलि

सायरन बजते ही थमें कदम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रख दी श्रृद्धान्जलि

प्रयागराज, पूरे भारत में शहीद दिवस हर वर्ष 30 जनवरी और 23 मार्च को भारत की स्वतंत्रता संग्राम, गौरव, कल्याण और प्रगति के लिए लड़ने वाले शहीदो को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी, बापू की पुण्यतिथि को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिलाधिकारी/ नियन्त्रक के निर्देशानुसार सिविल डिफेन्स ने शहर के विभिन्न दस स्थानो पर सायरन ध्वनित 10.59 मिनट तत्पशचात 11बजे से दो मिनट का मौन रख कर कलेक्ट्रेट परिसर,चतुर्थ वाहिनी पी ए सी धूमनगंज अमिताभ बच्चन स्पो कम्प म्योहाल, एम एन आई टी तेलियरगंज,महिला ग्राम इन्टर कालेज,रेलवे स्टेशन प्रयाग,रेलवे स्टेशन रामबाग, पावर हाऊस निरन्जन डाट पुल,अरेवा लिमटेड नैनी श्रृद्धान्जलि दी गयी। इस दौरान ए डी एम सिटी मदन कुमार उप नियन्त्रक नरेन्द्र शर्मा, एस ओ रवि शंकर द्विवेदी नाजिर अजय श्रीवास्तव मर्कन्डेय राय भोलेश्वर उपाध्या ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पान्जलि अर्पित कर श्रृद्धान्जलि दी। महेन्द्र सक्सेना शैलेन्द्र कुशवाहा शेख जहांगीर रविनेश श्रीवास्तव वसीम अहमद सुरेन्द्र यादव ज्ञानेश्वर शर्मा अजय सिंह ने निर्धारित स्थलों पर सायरन ध्वनित कर शहीद दिवस पर श्रृद्धान्जलि दी।

रवि शंकर द्विवेदी
स्टाफ आफिसर सिविल डिफेन्स प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *