Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

“बिल्ली को पकड़ने के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ”.

[जनमीडिया टीवी]
[महाराष्ट्र: स्टोरी हाइलाइट्स]

“बिल्ली को पकड़ने के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ”.
“बाद में वन विभाग टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया”..

“क्या आपने कभी तेंदुए और बिल्ली की घटना के बारे में सुना है.?
हाल में महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक मामला देखने को मिला, जब गुस्साए तेंदुए ने बिल्ली का पीछा किया. बिल्ली को देखकर तेंदुआ उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन बिल्ली भी शातिराना अंदाज में कुएं में छलांग लगा दी. तेंदुए ने भी ना आव देखा ना ताव, उसने भी कुएं में छलांग लगाकर पकड़ने के लिए पहुंच गया. दोनों को आपस में लड़ते हुए देखकर आस-पास मौजूद लोग कुएं के भीतर का वीडियो बनाने लगे.

°बिल्ली को पकड़ने के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ”

बिल्ली कुएं में एक किनारे पर बैठ गई, क्योंकि अब उसके पास कहीं भी भागने के लिए जगह नहीं थी. जैसे ही तेंदुए पानी से निकलकर बिल्ली के पास आया तो बिल्ली को लगा कि अब उसकी मौत निश्चित है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. बिल्ली के करीब जाकर जैसे ही तेंदुए ने महसूस किया तो उसने हमला करने के बजाए उसे जाने दिया. हालांकि, कुछ मिनट तक दोनों आपस में एक दूसरे के करीब बैठे रहे, लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

“बाद में वन विभाग टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया”

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जैसे ही इसे अपलोड किया गया, लोग इसे खूब शेयर करने लगे. एएनआई के ट्वीट में लिखा, ‘महाराष्ट्र के नासिक में एक कुएं से नीचे गिरकर तेंदुआ और बिल्ली आमने-सामने आए.’ इस मामले में, पश्चिम नासिक डिवीजन के उप वन संरक्षक पंकज गर्ग ने कहा, ‘बिल्ली का पीछा करते हुए तेंदुआ कुएं में गिर गया. बाद में उसे बचा लिया गया और उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया..!!

तरंग सिंह
[प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *