Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

[पुणेः ‘भाई’ नहीं कहने पर शख्स को पीटा, जमीन से खाना उठाकर खाने को किया मजबूर]

[जनमीडिया टीवी]
[महाराष्ट्र: स्टोरी हाइलाइट्]

[पुणेः ‘भाई’ नहीं कहने पर शख्स को पीटा, जमीन से खाना उठाकर खाने को किया मजबूर]

पुणे : पुणे (Pune) जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ (Pimpri-Chinchwad) में एक 20 साल के लड़के की कथित पिटाई करने और उसे जमीन पर फेंके गए बिस्कुट खाने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति पर बेल्ट से हमला करने और बाद में अन्य लोगों के हमले में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ था. हमले के दौरान पीड़ित को जमीन पर फेंके गए बिस्कुट खाने के लिए भी मजबूर किया गया.  
घटना मंगलवार को पिंपरी-चिंचवाड़ इंडस्ट्रियल टाउनशिप के उपनगर थेरगांव की है. वाकाड पुलिस के अनुसार, एक आरोपी पीड़ित द्वारा नाम लेकर बुलाने और ‘भाई’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करने पर उससे नाराज था. इसी के चलते यह मामला सामने आया.

[बस चलाते हुए अचानक से बेहोश हुआ ड्राइवर, पैसेंजर महिला ने बचाई लोगों की जान]

नई दिल्ली: पुणे में तेज रफ्तार से चल रही एक मिनी बस का ड्राइवर (Bus Driver) अचानक बेहोश हो गया जिससे अनियंत्रित हो गई. इसलिए बस में बैठे ज्यादातर यात्री बुरी तरह घबरा  गए. लेकिन इन्हीं यात्रियों में बैठी एक महिला ने हैरान कर देने वाला कारनामा कर दिखाया. दरअसल पुणे (Pune) के वाघोली की 42 वर्षीय महिला योगिता सातव ड्राइवर को बेहोश पड़ा देखकर तुरंत अपनी सीट से उठीं और बस का स्टेरिंग को अपने कंट्रोल में लिया. कमाल की बात ये है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार बस का स्टेरिंग अपने हाथ में लिया और सभी यात्रियों की जान बचा ली.
योगिता सातव ने करीब 25 किलोमीटर मिनी बस चलाई. उन्होंने हॉस्पिटल (Hospital) में ड्राइवर का इलाज सुनिश्चित कराया जिससे उसकी जान बच गई. ये घटना सात जनवरी को उस वक्त घटी जब वाघोली से बीस लोग पिकनिक मनाने मोराची चिंचोली गए थे. वहां एक दिन गुजारने के बाद यात्रियों का ग्रुप अगले दिन शाम पांच बजे से वापस चल दिया. मगर थोड़ी ही तय करने के बाद बस ड्राइवर (Driver) को अचानक बैचेनी की शिकायत हुई. जिसके बाद ड्राइवर को चक्कर आने शुरू हो गए, जिस वजह से उसे कुछ नहीं दिख रहा था..!

तरंग सिंह
[प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *