Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव शिवम पाण्डेय ने गरीबों में कंबल वितरित किया

सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव शिवम पाण्डेय ने गरीबों में कंबल वितरित किया

प्रयागराज । करछना तहसील के अंतर्गत ककरम गांव मे सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में गरीब, विकलांग और असहाय लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। विकलांग और असहाय लोगों की मदद करना सभी व्यक्तियों का कर्तव्य होना चाहिए और इन्हें हर संभव मदद करनी चाहिए ताकि ये समाज में अपने को अक्षम ना समझे उक्त बातें सविता धमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य शिवाकान्त पाण्डेय ने गुरुवार को इस कंप-कपाती ठंड में गरीबों के बीच गर्म कम्बल वितरण करते हुए कही । वहीं ट्रस्ट के सचिव शिवम पाण्डेय ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है मेरा यह हमेशा से प्रयास रहता है कि असहाय लोगों की यथासंभव मदद की जाए।

कार्यक्रम में सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अचिन्त्य त्रिपाठी व उपाध्यक्ष प्रियंका गौड़ भी मौजूद रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *