बंशकार बस्ती के छोटे-छोटे बच्चों ने 73वे गणतंत्र दिवस पूरे उमंग,उत्साह के साथ कबाड़ के वस्तुओं से डीजे ट्रॉली बनाकर,हाथ में तिरंगा और चेहरों पर तिरंगा बनाकर गीत-संगीत,नृत्य के साथ झूमेl
नैनी प्रयागराज/नैनी सब्जी मंडी के समीप बंशकार बस्ती के छोटे-छोटे बच्चों ने 73वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर पूरे उमंग,उत्साह के साथ कबाड़ के वस्तुओं से डीजे ट्रॉली बनाकर और हाथ में तिरंगा,चेहरों पर तिरंगा बनाकर गीत-संगीत,नृत्य के साथ नगर भ्रमण करते हुए 26 जनवरी का उत्सव मनायाl इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा देखकर आते जाते राहगीर प्रशंसा करते हुए जा रहे थे कि बच्चों ने कैसे कबाड़ से डीजे ट्रॉली हुबहू बनाकर गणतंत्र दिवस का आनंद,उत्साह मे व्यस्त हैंl इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बस्ती के बच्चे का चरण स्पर्श करते हुए कहा कि बच्चे बहुत ही
प्रतिभावान है इन प्रतिभावान बच्चों की कला को समाज के बीच में शीघ्र ही उचित मान-सम्मान दिलाने का कार्य किया जाएगा जिससे इनकी प्रतिभा को और चांद चांद लग सकेl









Leave a Reply