वैदिक राष्ट्रगान के साथ फहराया गया तिरंगा
प्रयागराज प्रतापपुर – भारतीय गणतंत्र दिवस के 73 वें वर्ष के पावन पर्व पर मां भगवती वैदिक शिक्षण शोध जनसेवा संस्थान द्वारा खखैचा ग्राम में तिरंगा फहरा कर वेदों में जो ऋचायें राष्ट् को समर्पित है उन ऋचाओं का गान अर्थात् वैदिक राष्ट्रगान किया गया और बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत भी गाया गया तथा भारतीय सैनिकों की जय,भारत माता की जय के उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर संस्था के महामंत्री एवं विहिप – प्रखंड प्रतापपुर – सत्संग प्रमुख आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”, संस्था के मंत्री एवं प्रखंड प्रतापपुर – बजरंगदल सहसंयोजक आचार्य आलोक द्विवेदी,संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती फूलकुमारी,सहकोषाध्यक्षा श्रीमती ज्योति द्विवेदी,दिलीप दुबे,राज शुक्ला,जज्जे मिश्रा, शक्ति सिंह,यज्ञदत्त द्विवेदी,शिवदत्त द्विवेदी,कृष्णदत्त द्विवेदी,देवदत्त द्विवेदी,विष्णुदत्त द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।









Leave a Reply