Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

26 जनवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – नवमी रात्रि – 12:45 मि.तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – स्वाती प्रातः – 06:56 मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – गण्ड रात्रि – 01:23 मि. तक उपरांत वृद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला रात्रि – 11:53 मि. तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – श्रवण।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:00 मि. से 01:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:42 मि.।
सूर्यास्त – 05:26 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – गणतंत्र दिवस।

आज विशेष – भारतीय गणतंत्र दिवस,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रात्रि शेष – 05:33 मि. से,अनवष्टका श्राद्ध मुहूर्त।

कल विशेष – सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 03:59 मि. तक,भद्रा स्वर्ग की दिन – 11:39 मि. से रात्रि – 10:33 मि. तक।

मेष राशि – आज यदि कोई नया काम, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। दिन सुखमय बीतेगा। धर्म-कर्म और शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज अग्नि और बिजली से सतर्क रहें।

वृष राशि – आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। आय-सम्पति के लिए शुभ दिन। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि – आज दिन सामान्य रहेगा धर्म कर्म में रुचि रहेगी। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा। अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

कर्क राशि – आज अपने उत्साह और क्रोध दोनों पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल ना करें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखें।

सिंह राशि – आज प्रातः काल से ही आप सक्रिय रहेंगे पराक्रम एवं मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म और शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बच्चों और परिवार के साथ आनंद और खुशी के पल गुजारेंगे। जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए।

कन्या राशि – आज का दिन उत्सावर्धक बीतेगा परन्तु आज लेन-देन के कार्यों में सावधानी बरतें।आज किसी को उधार न दें दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है जोखिम से बचें।

तुला राशि – आज दिन व्यस्ततम रहेगा। आज प्रयास करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि – आज खर्च की अधिकता रहेगी अपने व्यय पर नियंत्रण रखें व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। आज सोच-समझकर ही कार्य करें। दोपहर बाद पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में रुचि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें।

धनु राशि – आज मन प्रसन्न रहेगा किसी प्रिय से मुलाकात होगी। किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं।आज का दिन परिवार के संग आनंदमय रहेगा। शाम का समय बच्चों और परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।

मकर राशि – आज सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना की शुरूआत करने के लिए शुभ दिन है सफलता मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि – आज आपकी धर्म में प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी विरोधी परास्त होंगे यात्रा लाभकारी रहेगी। आज का दिन मंगल दायक रहेगा । पुराने परिचित लोगों से संपर्क हो सकता है।

मीन राशि – आज सावधानी से कार्य का निपटारा करें जोखिम लेने से बचें। अपने प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। वाहन से सावधान रहें यात्रा को टाल दें। आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *