अचिन्त्य को कोषाध्यक्ष, सूर्य मणि मंत्री बृजेश मिश्रा को मंत्री मनोनीत किया गया
प्रयागराज- कल मंगलवार को सविता धर्मार्थ ट्रस्ट की आवश्यक बैठक सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के कार्यालय पर सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य शिवाकान्त पाण्डेय के निर्देशानुसार अतिन्त्य त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष व सूर्य मणि यादव को मंत्री और बृजेश मिश्रा को भी मंत्री बनाया गया । सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव शिवम पांडेय ने मनोनयन पत्र जारी किया ।
सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बनने पर अचिन्त्य त्रिपाठी और अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय व सचिव शिवम पांडेय का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा मैं संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन करूंगा ,और गरीब असहाय निर्धनों के सेवा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा ।










Leave a Reply