Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ राष्ट्रीय कमेटी की बैठक संपन्न

भारतीय किसान कल्याण संघ राष्ट्रीय कमेटी की बैठक संपन्न

पवनेश उपाध्याय सर्वसम्मति से पुनः चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुरेन्द्र बहादुर सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संतोष त्रिपाठी संत जी राष्ट्रीय महासचिव, सी बी तिवारी राष्ट्रीय संगठन सचिव, अजय पांडेय राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं वी डी द्विवेदी राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त

जल्द होगा पूरे देश में संगठन का विस्तार

प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के केन्द्रीय कार्यालय गंधियांव करछना प्रयागराज ‌मे राष्ट्रीय कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मिशन २०२२ के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष जिम्मेदारी दी‌ गई। राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व न्यायाधीश कैप्टन डी पी एन सिंह जी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी को पुनः उसी जिम्मेदारी को निर्वहन करने की सर्व सम्मति से सहमति हुई सभी पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव का स्वागत किया। संतोष त्रिपाठी संत जी की कार्य कुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सर्व सहमति से दी गई। अजय पांडेय जी प्रतापगढ़ को राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया, उसी क्रम में वरिष्ठ किसान विचारक सी बी‌ तिवारी जी को संघ में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय संगठन सचिव का दायित्व सर्व सहमति से सौंपा गया। राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में प्रोफेसर वी डी दि्वेदी जी को दायित्व सर्व सहमति से सौपा गया। अन्त में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा , इमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।साथ ही मिशन 2022 में संघ को प्रदेश व देश के सभी गांवों में स्थापित कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने का भी संकल्प लिया।
बाद में सभी पदाधिकारियों ने जय जवान जय किसान जय हिन्दुस्तान के नारे से सभी का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *