चरण पादुका हाथों में लेकर सरदार पतविंदर सिंह ने घाट में मतदाता जन जागरूकता भ्रमणl
स्नान के बाद माथे पर चंदन,
लोकतंत्र महापर्व पर उंगली पर स्याही जरूरीl
नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ अरैल घाट पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए घाट में उपस्थित श्रद्धालुओं(युवा- युवतियों) से कहा कि युवाओं की चरण धूल के रूप में जूते-चप्पल दोनों हाथ में सोजोकर घाट में भ्रमण करते हुए स्नान को आए श्रद्धालुओं (युवाओं-माता-पिता-भाई-बहनों)से कहा मतदान अवश्य करेंl लोकतंत्र को मजबूत करें का संदेश देते रहेl
सरदार पतविंदर सिंह ने हाथों में जूते (चरण पादुका) लेकर चलते हुए आम श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे इस दौरान जूते चप्पल हाथों में देखकर कई लोग लोग सामाजिक कार्यकर्ता को पागल समझ रहे थे लेकिन हाथों में पोस्टर देख और उसमें सूक्ति वाक्य पढ़कर लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि यह पागल नहीं है लोगों को अपनी ओर आकर्षित करके आम श्रद्धालु को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैंl पिछले कई दिनों से विभिन्न मोहल्ले में युवाओं को मतदान के प्रति जागृत करने के लिए मुहिम चला रहे हैंl
उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने माघ मेले के धार्मिक उत्सव में भक्तों को धर्म के साथ राजनीति की पवित्रता की जागरूकता के लिए मतदान अवश्य करें का संदेश घाट में बैठे हुए चंदन लगाने वाले पंडितों के साथ तख्त पर बैठकर कहा कि जिस प्रकार आपने स्नान के बाद चंदन लगा रहे हैं ठीक उसी प्रकार से मतदान कर अपनी उंगली में निशान लगाएं प्रदेश का नेतृत्व सही पार्टी को मिले और विकास हो इसके लिए जरूरी है कि सही लोग जनता के जनप्रतिनिधि चुने जाएं का संदेश देते रहे l
सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि सही जनप्रतिनिधि का चयन कर प्रदेश के विकास की गति को और तेज किया जाए हम जिस प्रकार से पर्व पर स्नान कर पूजा-पाठ करते हैं ठीक उसी प्रकार चुनाव के महापर्व पर वोट की आहुति (मतदान) स्वयं के साथ समाज का भला में अपना योगदान दे सकते हैंlजिससे अच्छा व्यक्ति चुना जाएगा तो धर्म और संस्कृति का विकास होगा वोट आहुति(मतदान)है उसे डाल कर समाज में बदलाव लाया जा सकता हैl जन जागरूकता अभियान में हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,सत्यम होंडा,रीता सोढ़ी,कुशल जैन,प्रिंसेस,
फिरोज,आशिक सभी अपनी-अपनी टोली का नेतृत्व करते हुए घाट में मतदाता जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैंl










Leave a Reply