[जनमीडिया टीवी]
[महाराष्ट्र: स्टोरी हाइलाइट्]
बयानों से सुर्खियों में महाराष्ट्र की राजनीति:संजय राउत ने कहा-बाबरी कांड के बाद उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी, अगर चुनाव लड़ते तो हमारा PM होता,
शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन में रहकर 25 साल बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने बीजेपी छोड़ी है हिन्दुत्व नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व का प्रयोग सत्ता के लिए करती है.।
राउत ने कहा कि बाबरी कांड के बाद उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी और अगर तब शिवसेना चुनाव लड़ती तो देश में शिवसेना का प्रधानमंत्री होता लेकिन शिवसेना ने ये मौका बीजेपी के लिए छोड़ दिया.।
“”सत्ता के लिए बीजेपी करती है हिंदुत्व का प्रयोग””
राउत ने कहा कि बीजेपी हिन्दुत्व का प्रयोग सत्ता के लिए करती है। उन्होंने कहा, “शिवसेना, महाराष्ट्र में बीजेपी को नीचे से ऊपर तक ले गई। बाबरी के बाद, उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी, अगर हम उस समय चुनाव लड़े होते, तो देश में हमारे (शिवसेना) पीएम होते लेकिन हमने यह उनके लिए छोड़ दिया। बीजेपी सिर्फ सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है.।
“”भाजपा लगातार साध रही उद्धव पर निशाना””
बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि हिंदुत्व पर व्याख्यान देने से पहले सीएम उद्धव ठाकरे को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्या शिवसेना दिवंगत बाल ठाकरे की विचारधारा का पालन कर रही है? वही बाला साहेब जिन्होंने कहा था कि राजनीति और जीवन में उनकी पार्टी कभी भी कांग्रेस में शामिल नहीं होगी, और अगर ऐसी परिस्थितियां आती भी हैं तो वह कांग्रेस में शामिल होने के बजाय पार्टी को बंद करना पसंद करेंगे.।
“”ऐसे हुआ शिवसेना आर
भाजपा के गठबंधन का अंत””
बता दें कि 2019 के महाराष्ट्र चुनावों के बाद महाराष्ट्र में सरकार बनाने के मुद्दे पर शिवसेना बीजेपी से अलग हो गई और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाने के लिए शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया..!!
तरंग सिंह
[प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी]









Leave a Reply