Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

दो युवतियों के साथ ओयो होटल में रुके केमिकल फैक्ट्री मालिक की लाश मिली

दो युवतियों के साथ ओयो होटल में रुके केमिकल फैक्ट्री मालिक की लाश मिली

गुरुवार रात से था लापता…

नोएडा, 22 जनवरी। नोएडा की सेक्टर-113 पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर 117 स्थित एक ओयो होटल से 48 वर्षीय फैक्ट्री मालिक का शव मिला है और उनकी कार, मोबाइल फोन नकदी आदि गायब है। वह दो युवतियों के साथ होटल में आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक कारोबारी की पहचान उमेश कुमार के तौर पर की गई है और शुक्रवार को होटल के कमरे से उनका शव मिला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के मुताबिक, उमेश गुरुवार रात से लापता थे और उन्होंने गुरुवार को ही नोएडा फेस-2 थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि मृतक नोएडा सेक्टर 82 में रहता था और नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र में उसकी केमिकल बनाने की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि उमेश दो युवतियों के साथ होटल आए थे। उमेश की मौत के बाद दो महिलाएं तथा उनके साथी मृतक का मोबाइल फोन, नकदी तथा एमजी हेक्टर कार आदि लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस मामले में अभी तक नोएडा सेक्टर-113 थाना में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *