Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

करछना में जीत के लिए जाति वर्गवाद से परहेज जरूरी= डॉक्टर पाण्डेय

करछना में जीत के लिए जाति वर्गवाद से परहेज जरूरी= डॉक्टर पाण्डेय
करछना। बीते चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को सफलता नहीं मिली ऐसी सीटों पर अबके चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट के मुद्दे को शीर्ष चयन समिति पर छोड़कर सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और लगन के साथ जुट जाने की जरूरत है।ऐसी सीटों को जीतने के लिए गहन मंथन की जरूरत है।यह बातें जागृति मिशन के संयोजक और भाजपा नेता डॉक्टर भगवत पाण्डेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कही।उन्होंने कहा कि स्वच्छ छवि वाले,संघर्षशील और जाति वर्ग के अपवादों से दूर निष्ठावान प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाये जाने से ही करछना विधानसभा सीट पर आसानी से यह मिशन सफल हो सकता है और भाजपा का परचम लहरायेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अफवाहों और संकुचित मानसिकता से दूर होकर जातीय गुणा गणित को आधार न मानते हुए सर्वजातीय समभाव से जुड़े प्रत्याशी को जिताने के लिए मन बनाने की जरूरत है। इस मौके पर राजेश कनौजिया,राजेश पटेल,नारायण दत्त तिवारी,विनोद प्रजापति,विजय पाल,मानिक चंद्र ओझा समेत स्थानीय प्रबुद्ध जन एवं मिशन के कार्यकर्ताऔर भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *