Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलायी जायेगी शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलायी जायेगी शपथ

कौशाम्बी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर मतदाता दिवस से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त सरकारी अर्द्ध सरकारी कर्मचारी/मतदाताओं को-“हम, भारत के नागरिक, लोकतन्त्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे” की शपथ दिलायी जायेगी जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयध्यक्षों को अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों कर्मचारियों मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्वान्ह 11 बजे शपथ दिलाने के निर्देश दिये है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *