न्यायालय में दो कर्मी पाए गए कोविड-19 संक्रमित
48 घण्टे की अवधि तक बन्द किया गया न्यायालय
कौशाम्बी जनपद न्यायालय में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत ज्ञानेन्द्र निवासी प्रयागराज एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हेमन्त निवासी मंझनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर की स्वास्थ्य टीम द्वारा एन्टीजन जॉच में कोविड-19 संक्रमित पाये गये है। शासन के निर्देशानुसार कार्यस्थल को विसंक्रमित करने के 48 घण्टे के बाद उक्त स्थल पर फिर से कार्य शुरू किया जा सकता है तथा आईसीएमआर प्रोटोकाल के अनुसार न्यायालय परिसर को सेनेटाइजेशन के लिए 48 घण्टे की अवधि तक बन्द किया जाना आवश्यक है कोविड-19 संक्रमण को रोकने हेतु जनपद न्यायालय के सम्पूर्ण परिसर, न्यायालय कार्यालय तथा सम्पूर्ण अधिवक्ता शेड को सेनेटाइजेशन कराना आवश्यक हो गया है 21 एवं 22 जनवरी को सेनेटाइजेशन हेतु (48 घण्टे) जनपद न्यायालय बन्द रहेगा तथा आईसीएमआर के प्रोटोकाल के अनुसार सम्बन्धित संक्रमित कर्मचारीगण को 07 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिये गये है। समस्त न्यायालयों के पेशकार द्वारा 21 एवं 22 जनवरी को नियत वादों में सामान्य तिथि अग्रसारित की जायेगी। न्यायालय परिसर में समस्त न्यायालय कार्यालय विश्राम कक्ष आशुलिपिक कक्ष एवं अधिवक्तागण के बैठने के स्थान अधिवक्ता शेड का मानक के अनुसार सेनेटाइजेशन कराया जायेगा









Leave a Reply