Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मत प्रतिशत बढ़ने की कामयाबी के पीछे प्रयागराज का पतविंदर सिंह भी- चावला

मत प्रतिशत बढ़ने की कामयाबी के पीछे प्रयागराज का पतविंदर सिंह भी- चावला

अनोखी मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी

    नैनी प्रयागराज / समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने पिछले 30 वर्षों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्रों की विभिन्न पेपर कटिंग की कतरन की प्रदर्शनी गुरु नानक नगर स्थित स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सभागार में लगाकर आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है l इस अवसर पर सुभाष चंद्र चावला ने अपने संबोधन में कहा कि समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी पिछले 25 वर्षों से देश के विभिन्न कोने में भ्रमण कर मतदाताओं को जगाने के लिए चंडीगढ़.लखनऊ.दिल्ली,
ग्रामपंचायत स्तर पर एवं पूरे कुंभ.अर्धकुंभ,माघ मेला क्षेत्र में मतदान अवश्य करें. लोकतंत्र मजबूत करें का संदेश विभिन्न माध्यमों से दिया जैसे भिखारियों के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रांगण में बैठकर मतदाताओं को प्रेरित,
मतदाताओं की चरण पादुका साफ कर,मतदाताओं के चरण धोकर,
अपने नग्न शरीर पर सूक्ति वाक्य लिखकर,दीवार लेखन,चौपाल लगाकर,नंगे पांव पदयात्रा एवं साइकिल यात्रा,सब  से आश्चर्यजनक बाद मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपने मुंह पर कालिख पोतने में भी संकोच नहीं किया मतदाताओं के बीच में भ्रमण करते रहे,जूते चप्पलों की माला पहन कर,गधे पर सवार होकर भ्रमण,मतदाताओं
(युवाओं) के चरण पादुका हाथों में सजो कर एक कदम मतदान की ओर,बस एक ही उद्देश्य रहा कि मतदान 100% हो जाए,जागरूकता के लिए कभी किसी से आर्थिक सहयोग नहीं लिया,ना ही किसी सरकार ने सम्मान दिया l पिछले 25 वर्षों से मतदाता जागरूकता जैसे आदि सामाजिक कार्य देशभर में किए.किंतु प्रयागराज में लगे2019 दिव्य-कुंभ,भव्य- कुंभ के पूरे 50 दिनों तक नियमित बराबर भ्रमण कर तख्त पर बैठकर जब श्रद्धालु स्नान करके आता चंदन लगवाने के लिए तो सरदार पतविंदर सिंह उन्हें दूसरे चंदन की याद जरूर करवाते कि कुछ महीने के बाद एक भव कुंभ लोकतंत्र का लगने वाला है उसमें भी स्नान (मतदान)कर उंगली में नीली स्याही जरूर लगाकर लोकतंत्र एवं राष्ट्रवाद को मजबूत करिएगाl
शिव कुमार दुबे ने कहा कि
समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि कुंभ 2019 के दौरान लाखों श्रद्धालु 50 दिनों तक संगम पर रहे इस दौरान 22 करोड श्रद्धालुओं के आने की सरकारी आंकड़ा है समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह नियमित रूप से (मतदाताओं)
श्रद्धालुओं को राष्ट्रभक्ति,देश प्रेम के साथ, मतदान अवश्य करें,करने को कहा कुंभ में हिंदी पट्टी के राज्यों मसलन मध्य प्रदेश.राजस्थान,
झारखंड,बिहार.छत्तीसगढ़,हरियाणा के लोग खासे प्रभावित हुए उन्होंने अपने अपने शहर कस्बों में जाकर लगने वाले लोकतंत्र के कुंभ (स्नान) मतदान की बात बताई और जो खूब चली क्योंकि कई प्रांतों से
(श्रद्धालुओं) मतदाताओं ने मतदान कर”सेल्फी”हमें भेजी कि हमने राष्ट्रवाद को मतदान कर दिया समाजसेवी सदार पतविंदर सिंह ने कहा कि हमें बड़ी खुशी है कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कितने प्रतिशत वोटिंग हुई इस बार माताओं और बहनों ने कमाल कर दियाl समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह माघ मेला2022 क्षेत्र में मतदाता जागरूकता का अभियान बराबर चला रहे हैं उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को विशेष रूप से स्वच्छता प्रहरीयों के चरण पादुका धोकर मतदान के महत्त्व के बारे में बताएंगेl सुभाष चंद्र चावला,राघवेंद्र त्रिपाठी,शिव कुमार दुबे,धर्मेंद्र वर्मा,प्रदीप कुमार सिंह, दलजीत कौर,हरमन जी सिंह कई गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *