Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यूपी विधानसभा चुनावः कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, अपनों के लिए लडूंगा चुनाव, बोले अवतार सिंह भड़ाना

यूपी विधानसभा चुनावः कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, अपनों के लिए लडूंगा चुनाव, बोले अवतार सिंह भड़ाना
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का दौर चल रहा है। इस बीच जेवर से समाजवादी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल (आरएलडी) गठबंधन के उम्‍मीदवार अवतार सिंह भड़ाना के बारे में खबर आई थी कि वह कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने चुनाव में अपनी स्थिति साफ कर दी है। अवतार सिंह भड़ाना ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है, इसलिए वे चुनाव में जरूर उतरेंगे।समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना ने ऐलान किया है कि वे यूपी विधानसभा चुनाव 2022 जरूर लड़ेंगे। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि कोरोना संक्रमण के चलते उन्होंने चुनाव से दूरी बना ली है। लेकिन गुरुवार रात एक ट्वीट करके उन्होंने जानकारी दी कि उनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है और वे यूपी विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *