Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

किसानों को “मतदान” करने आगे आना ही होगा- संतोष त्रिपाठी संत जी

किसानों को “मतदान” करने आगे आना ही होगा- संतोष त्रिपाठी संत जी

लोकतंत्र मे “मतदान” देश का महापर्व

लहरतारा, वाराणसी। भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश प्रभारी संतोष त्रिपाठी संत जी ने काशी में राजेंद्र घाट पर पर स्नान को आए हुए श्रद्धालुओं के मध्य भ्रमण करते हुए कहा कि इस मकर माघ मास के साथ ही देश के 5 राज्यों में चुनाव भी हो रहे हैं जिसको देश का महापर्व कह सकते हैं प्रदेश मे सरकार का गठन आपके मतदान करने से होता है ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें जिससे प्रदेश में खुशहाली,सद्भावना,एकता का माहौल बने l अब समय आ गया है कि मतदाताओं को 100% मतदान करना है समाज में स्वच्छ वातावरण आएगा जिसको जिस पार्टी का प्रचार करना हो,वे खुशी से करें,चुनाव प्रचार में कटुता ना उत्पन्न होने दें,सब की विचारधारा का सम्मान करें,आपस का प्रेम ही समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी ताकत है,चुनाव तो होते रहेंगे,दोस्ताना संबंध बने रहने चाहिए l
प्रदेश प्रभारी संत जी ने आगे कहा कि प्रिय किसान मतदाता बंधुओं,चुनाव के इस शंखनाद के साथ हमें पूर्ण समर्पण भाव से उत्तर प्रदेश में सौ परसेंट मतदान के लिए रात-दिन परिश्रम करना है।

संत जी ने आगे कहां कि मेरी जनता जनार्दन से अपील है कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करें आपकी सहभागिता हमारे देश के लोकतंत्र की ताकत हैl

100% मतदान,शांतिपूर्ण मतदान l

मतदाता जागरूकता में काशी के वरिष्ठ किसान गुरु प्रसाद जी, अर्जून जी सूरेन्द्र जी अरूण उपाध्याय सहित दर्जनों किसान रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *