मतदाताओं को “मतदान” करने आगे आना ही होगा- सरदार पतविंदर सिंह
श्रद्धालुओं लोकतंत्र मे “मतदान” शाही स्नान पर्व l
नैनी प्रयागराज /समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने अरैल गंगा तट पर स्नान को आए हुए श्रद्धालुओं के मध्य भ्रमण करते हुए कहा कि माघ मेला के साथ ही देश के 5 राज्यों में चुनाव भी हो रहे हैं जिसको महापर्व कह सकते हैं प्रदेश मे सरकार का गठन आपके मतदान करने से होता है ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें जिससे प्रदेश में खुशहाली,सद्भावना,एकता का माहौल बना रहेl अब समय आ गया है कि मतदाताओं को 100% मतदान करना है समाज में स्वच्छ वातावरण आएगा जिसको जिस पार्टी का प्रचार करना हो,वे खुशी से करें,चुनाव प्रचार में कटुता ना उत्पन्न होने दें,सब की विचार धारा का सम्मान करें,आपस का प्रेम ही समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी ताकत है,चुनाव तो होते रहेंगे,
दोस्ताना संबंध बने रहने चाहिए समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि प्रिय मतदाता बंधुओं,चुनाव के इस शंखनाद के साथ हमें पूर्ण समर्पण भाव से उत्तर प्रदेश में सौ परसेंट मतदान के लिए रात-दिन परिश्रम करना है।
सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहां कि मेरी जनता जनार्दन से अपील है कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करें आपकी सहभागिता हमारे देश के लोकतंत्र की ताकत हैl 100% मतदान,शांतिपूर्ण मतदान l
मतदाता जागरूकता में हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,संजय श्रीवास्तव, दिलीप ठाकुर,अजीत चौधरी तमाम स्वयंसेवक रहेl









Leave a Reply