Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पोष्टर प्रतियोगिता अव्वल रहे शिव कुमार-

पोष्टर प्रतियोगिता अव्वल रहे शिव कुमार-
करछना।मतदाता जागरूकता को लेकर नोड़ल अधिकारी स्वीप योजना के निर्देशानुसार श्री बृज मंगल सिंह इंटर कालेज रामपुर के बच्चों ने आन लाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता में 12 ब की छात्रा काजल मिश्रा पहले स्थान पर रही वही इल्मा फात्मा को दूसरा और भारत लाल को तीसरा स्थान मिला।गीत प्रतियोगिता में 11ब की छात्रा चंचल द्धिवेदी ने काजल मिश्रा और रीया द्धिवेदी से अच्छा प्रदर्शन किया और पहले स्थान पर रही वहीं पोष्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कक्षा 12 के शिवकुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।आफ्सीन फात्मा और इल्मा फात्मा दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को शुभकांमनाएं देते हुए पास पड़ोस के लोगों को भी अधिक से अधिक मतदान करने पर जोर दिया।इस मौके पर निर्णायक के रूप में प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार,अशोक सिंह,विश्वेष ओझा,सुरेश कुमार,जगतपाल,मालती शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *