Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अजब-गजब: बिहार में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, लोगों ने कहा- भगवान का अवतार, डॉक्टर ने कही बड़ी बात

अजब-गजब: बिहार में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, लोगों ने कहा- भगवान का अवतार, डॉक्टर ने कही बड़ी बात
Baby born with 4 hands 4 legs: बिहार (Bihar) के कटिहार (Katihar) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है जिसके 4 हाथ और 4 पैर हैं। इस बच्चे के बारे में जैसे ही खबर फैली आसपास के इलाके के लोगों की अस्तपताल में देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। सभी लोग इस बच्चे को एक बार देखना चाहते थे।

कटिहार सदर अस्पताल में महिला ने 4 हाथ और 4 पैर बच्चे को जन्म दिया है। अब इस बच्चे को कई लोग कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं, तो कई लोग इसे भगवान का अवतार बता रहे हैं। अब इस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जब इस बच्चे की खबर आसपास के इलाके में फैली, तो देखने वालों की अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। आइए जानते हैं कि इस बच्चे को लेकर डॉक्टर का क्या कहना है? इस बच्चे के बारे में अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह बच्चा फिजिकली हैंडीकैप है और असामान्य है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बच्चे को अनोखा भी नहीं कहना चाहिए। तो वहीं पश्चिम बंगाल के रहने वाले बच्चे पिता ने कहा कि जन्म से पहले बच्चे की जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड भी कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में कहा था कि बच्चा सही है। लेकिन अब जन्म के बाद बच्चा चर्चा का विषय बन गया है। बताया गया है कि गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद कटिहार के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। भर्ती होने के बाद महिला ने इस अनुठे बच्चों जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
उनका कहना है कि यह अद्भुत या अजूबा नहीं है। मेडिकल साइंस में ऐसा पहले भी हुआ है। इससे पहले बिहार के गोपाल में भी एक ऐसा ही मामले सामने आया था। जहां एक महिला ने तीन हाथ और तीन पैर वाले बच्चे को जन्म दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *