Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों को काशी के किसानों ने दी बधाई।

भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों को काशी के किसानों ने दी बधाई।

काशी‌ में भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक संपन्न।

वाराणसी। आज लहरतारा में नगर अध्यक्ष रजनी कांत उपाध्याय की अध्यक्षता में भारतीय किसान कल्याण संघ की एक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई, जिसमें संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी को काशी के किसानों ने बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी के दिशा निर्देश पर पूरानी इकाई भंग कर नई इकाई का‌गठन हुआ। जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने 2022 की नई इकाई की घोषणा शुरू किया,पहली सूची में प्रदेश मुख्य महासचिव रमेश मालवीय जी को जिम्मेदारी दी गई, लखनऊ से प्रदेश महासचिव सतीश सिंह को जिम्मेदारी दी गई, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर सिंह जी को जिम्मेदारी दी गई। इसपर वाराणसी जिला इकाई के सभी पदाधिकारी किसानों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।जिसमें अतिथि के रूप में उपस्थित संघ राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष त्रिपाठी संत जी ने बधाई देते हुए कहा कि पूर्वांचल में संघ जल्द ही संघ का बृहद विस्तार करेगा।बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष त्रिपाठी संत जी, नगर मिडिया प्रभारी अरूण कुमार उपाध्याय उर्फ छोटे बाबा , नगर अध्यक्ष रजनी कांत उपाध्याय,नगर उपाध्यक्ष अर्जून प्रसाद,नगर महासचिव गुरू प्रसाद सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे यह जानकारी मिडिया को संघ के मिडिया प्रभारी छोटे बाबा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *