Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यूपी में भाजपा सरकार बनाकर अल्पसंख्यक रचेगे इतिहास-सरदार पतविंदर सिंह

यूपी में भाजपा सरकार बनाकर अल्पसंख्यक रचेगे इतिहास-सरदार पतविंदर सिंह

नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अल्पसंख्यक समाज (सिंधी, पंजाबी,सिख,बौद्ध,जैन,मुस्लिम और इसाई) के मध्य जन संपर्क करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में प्रदेश में योगी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का पूर्ण सम्मान मिला है और सभी वर्गों का समुचित विकास कराया गया है उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री द्वारा अपने आवास में सिख गुरुओं का गुरुपर्व पर शब्द कीर्तन का आयोजन कराया गया साथ ही शरबस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के साहिबजादो की शहादत को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कहीl
साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर प्रदेश के विभिन्न जिलों मे बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित कराकर उनके द्वारा दिखाए गए मानवता व भाईचारे को बढ़ावा देने की शिक्षा से युवाओं को प्रेरित करने का कार्य कियाl मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत 5 वर्षों से प्रदेश में कहीं कोई दंगा फसाद नहीं हुआ और प्रदेश में भयमुक्त व शांति का वातावरण बना हुआ हैl
सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने सिख इतिहास को दुनिया के मानचित्र में स्थापित करने का कार्य किया 26 दिसंबर को साहिबजादो की वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि प्रतिवर्ष संपूर्ण भारत में “वीर बाल दिवस” मनाने की घोषणा की हैl मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जनता एक बार फिर से योगी को मुख्यमंत्री बनाने व प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी हैl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने अल्पसंख्यक समाज मे जगह-जगह चौपाल लगाकर कहा कि कमल के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर हमें संगठित होकर,एक होकर भाजपा कि सरकार दोबारा बनाकर इतिहास रचना है हर एक अल्पसंख्यक प्राणी का कर्तव्य है कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए गुरुओं के सम्मान मे ऐतिहासिक आयोजनों के बारे में जन-जन तक बताएं यह हम सब के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *