आज का पंचांग एवं राशिफल
16 जनवरी 2022
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – चतुर्दशी रात्रि – 02:44 मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि – 01:58 मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – ऐन्द्र दिन – 03:42 मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की रात्रि – 02:44 मि. से।
मृत्युबाण – रात्रि 07:52 मि.तक।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – 04:30 मि. से 06:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:46 मि.।
सूर्यास्त – 05:22 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विषेश – भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 02:44 मि. से,रवियोग रात्रि – 01:58 मि. तक,मृत्युबाण रात्रि – 07:52 मि. तक।
कल विशेष – पौषी पूर्णिमा,शाकम्भरी जयन्ती,भद्रा स्वर्ग की दिन – 03:38 मि. तक,प्रयाग में माघ मेला कल्पवास,माघ स्नान यम नियम संयम आरंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 04:17 मि. से।
मेष राशि – आज प्रसन्नता एवं उत्साह बना रहेगा परन्तु अज्ञात भय भी सताएगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। कार्य समय-समय पर बनते रहेंगे। प्रमाद न करें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धनलाभ सुगमता से होगा।
वृष राशि – आज व्यवसाय ठीक चलेगा आय होगी परन्तु संतुष्टि नहीं होगी। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
मिथुन राशि – आज मन में आशंका-कुशंका रहेगी। प्रयास करते रहें। अनुकूलता होती रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। लाभ होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। चोट व रोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी बाधा दूर होगी।
कर्क राशि – आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक उन्नति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद से बचते हुए कोशिश करें। शत्रु पस्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।
सिंह राशि – आज वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कल के काम आज ही निबटा लें। अटके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या राशि – आज व्यवसाय ठीक चलेगा परन्तु आय से संतोष नहीं होगा। धैर्य रखें। परिवार में मतभेद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।
तुला राशि – आज भागदौड़ अधिक होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। समय बेहतर है। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन आ सकती है। थोड़े प्रयास से ही कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा।
वृश्चिक राशि – आज परिवार के सदस्य सहायता करेंगे। मतभेद समाप्त होंगे। लाभ होगा। यात्रा सुखद रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।
धनु राशि – आज अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। बेचैनी रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। विरोध होगा। अपेक्षाकृत कार्य समय पर पूर्ण होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
मकर राशि – आज शांति बनाए रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। धोखा खा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय कम रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते कामों में विलंब होगा। बेवजह कहासुनी हो सकती है।
कुंभ राशि – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की आवश्यकताओं पर खर्च होगा। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।
मीन राशि – आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत से मुलाकात होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871










Leave a Reply