प्रकाश मिश्रा भारतीय किसान कल्याण संघ प्रयागराज के जिलाध्यक्ष मनोनीत
प्रयागराज। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज भारतीय किसान कल्याण संघ की एक वर्चुअल बैठक की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी के दिशा निर्देश पर संघ की 2021 की सभी इकाइयां भंग कर दी गई है, एवं 2022 में सभी इकाइयों का नए शिरे से गठन शुरू किया गया है जिसमें राष्ट्रीय, प्रांतीय टीम की सर्व सहमति से प्रकाश मिश्रा जी कोरांव को प्रयागराज जिले का जिलाअध्यक्ष मनोनीत किया जा रहा है।
आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि श्री प्रकाश मिश्रा जी निष्ठा, इमानदारी से पूरे जिले में संघ का विस्तार कर संघ तथा किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। उक्त जानकारी भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने मनोनयन के बाद दी।










Leave a Reply