तीन जवानों की करंट से मौत, कई घायल
बिहार सुपौल जिले में एसएसबी की 45 वीं बटालियन के बीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार करंट लगने से 3 ट्रेनी जवानों की मौत हो गई जबकि 8 लोग झुलस कर घायल हो गए। मिल रही जानकारी के अनुसार बताया गया कि 5 वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का तबादला हो गया था, बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ था, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रेनी जवान टेंट खोल रहे थे इसी दौरान किसी तरह टेंट के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार में टेंट की पाइप सट गई जिससे करंट उतर गया और जवान उसके चपेट में आ गए। जख्मी जवानों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया प्रारंभिक जांच के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया। फिलहाल कैंप के अधिकारी कुछ भी बताने में असमर्थता जता रहे हैं।









Leave a Reply