Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज नैनी मकान में कूदे चोर को मोहल्ले वासियों ने पकड़ा , डायल 112 पुलिस ने बिना कोई कार्यवाही किए छोड़ दिया

बंद मकान में कूदे चोर को मोहल्ले वासियों ने पकड़ा , डायल 112 पुलिस ने बिना कोई कार्यवाही किए छोड़ दिया

नैनी | क्षेत्र के चक दाऊद नगर मोहल्ले में नगर निगम के पीछे सावित्री देवी स्कूल के निकट बंद पड़े मकान में कूदे चोर को आहट मिलने पर पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए पकड़ा तथा डायल 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर करीब आधे घंटे बाद डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर बिना किसी कार्यवाही किए चोर को छोड़ दिया तथा यह बहाना बताया कि ‛चोर नशेड़ी है इसे थाने ले जाकर क्या करेंगे’ जिस वजह से स्थानीय लोग पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट हैं | गौरतलब हो कि नैनी थाने से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित इस मोहल्ले में शाम ढलते ही नशेड़ी , जुआरी तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जुटना चालू हो जाते हैं जिस वजह से अक्सर चोरी , छिनैती तथा मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *