Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

12 जनवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – दशमी सायं – 06:32 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – भरणी दिन – 04:01 मि. तक उपरांत कृत्तिका।
योग – साध्य दिन – 02:02 मि. तक उपरांत शुभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:00 मि. से 01:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:48 मि.।
सूर्यास्त – 05:20 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश – साम्ब दशमी, सर्वार्थ सिद्धि योग – 04:01 मि.तक,दोषसंघ विनाशक रवियोग पूरे दिन।

कल विषेश – पुत्रदा एकादशी व्रत सबका,भद्रा स्वर्ग की दिन – 07:26 मि. से रात्रि – 08:21 मि. तक,रवियोग सायं – 06:16 मि. तक,यात्रा में वर्जित यमघंट योग सायं – 06:16 मि. तक।

मेष राशि – आज आप अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। वस्त्र आदि के पीछे अधिक खर्च हो सकता है। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।

वृष राशि – आज आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा परन्तु अधिक विचारों के कारण मानसिक थकान हो सकती है। और इसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है लेकिन शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।

मिथुन राशि – आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा।

कर्क राशि – आज आपके प्रत्येक कार्य में आपका आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आपकी आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगी। परिवार के सदस्य कई चीजो की मांग कर सकते हैं।आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।

सिंह राशि – आज अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं फायदा जरूर होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है।

कन्या राशि – आज बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है।

तुला राशि – आज का दिन लिए लाभदायी रहेगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। बाहर के खाने-पीने से बचें। आज नये कामकाज में जीवनसाथी की सलाह से आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि – आज यदि आप अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से समाज और रिश्तेदारों में उनका भी मान बढ़ेगा। जीवनसाथी की उपल्बधियों को जताने के लिये आज आप घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

धनु राशि – आज सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। संयम रखें और धैर्य से काम लें।

मकर राशि – आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कार्यालय के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे।

कुम्भ राशि – आज का दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी।

मीन राशि – आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप जिस प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे आज उसका बेहतर परिणाम मिलने वाला है। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *