Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

11 जनवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – नवमी सायं – 05:03 मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – अश्विनी दिन – 02:05 मि. तक उपरांत भरणी।
योग – सिद्ध दिन – 02:06 मि. तक उपरांत साध्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – अश्विनी का दिन – 02:05 मि. तक है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा दिन – 12:16 मि. तक उपरांत उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – उत्तर में,पश्चिम में काल।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – 03:00 मि. से 04:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:48 मि.।
सूर्यास्त – 05:20 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश – शुक्रोदय पूर्व दिशा में दिन – 01:54 मि. पर, उत्तराषाढ़ा में सूर्य का प्रवेश दिन – 02:16 मि. पर,भौमाश्विनी सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – 02:05 मि. तक,दोषसंघ विनाशक रवियोग पूरे दिन।

कल विषेश – साम्ब दशमी, सर्वार्थ सिद्धि योग – 04:01 मि.तक,दोषसंघ विनाशक रवियोग पूरे दिन।

मेष राशि – आज मन में उथल-पुथल एवं कड़वाहट अधिक रहेगी।जीवनसाथी का सहयोग एवं किसी श्रेष्ठ का सान्निध्य प्राप्त होगा।यात्रा तथा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है।

वृष राशि – आज का दिन संतोष और शान्ति के साथ बिताए। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है।शुभ कार्यों में खर्च संभव है एवं कीर्ति की वृद्धि होगी।समाजिक क्षेत्र में पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि – आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है।संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा।सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि – आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति का योग है।मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।आज किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से मित्रता से लाभ संभव है।पारिवारिक जीवन में कुछ कहा सुनी हो सकती है।

सिंह राशि – आज दिन उत्तम है आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी।आज नेत्र में कुछ कष्ट एवं रोग की अधिकता में भी श्रम ज्यादा करने से कुछ दिक्कत हो सकती है।

कन्या राशि – आज रोजगार एवं व्यापार के क्षेत्र में पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्ति का योग है।दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। सावधान रहें कोई मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है।

तुला राशि – आज आपका दिन शुभ रहेगा चारों ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा।कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है।आज धन प्राप्ति का योग है। पारिवारिक रिश्तों का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि – आज का दिन परेशानियों में बीत सकता है। परन्तु आप अपने सूझ बूझ एवं बुद्धिमत्ता से सहज बनें रहेंगे। कुछ आन्तरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं।रोग की अवस्था में भी आपको कार्य ज्यादा करना पड़ेगा।

धनु राशि – आज कुछ नया करने से आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।किसी प्रभावशाली व्यक्ति से निकटता का लाभ भी मिलेगा। कहीं से कुछ धन की प्राप्ति संभव है नेत्र विकार होने की संभावना है। किसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगें। अनावश्यक किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

कुंभ राशि – आज स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।कार्य में व्यवधान आ सकता है।कोई दुखद समाचार मिल सकता है इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें।रोग की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन में भी कुछ खटास रहेगी।

मीन राशि – आज का दिन परिवार की चिंता तथा उनकी व्यवस्था बनाने में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा अवरोध समाप्त हो जाएगा।आज किसी अपने खास से लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है।।

 आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *