Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यूपी चुनाव : क्या आज तय हो जाएंगे बीजेपी प्रत्याशियों के नाम, लखनऊ में बुलाई गई अहम बैठक

यूपी चुनाव : क्या आज तय हो जाएंगे बीजेपी प्रत्याशियों के नाम, लखनऊ में बुलाई गई अहम बैठक
निवार्चन आयोग द्वारा चुनाव की तिथियां घोषित किए जाने के बाद भाजपा में प्रत्याशियों के चयन और उनके नामों को तय करने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। सोमवार को 24 सदस्यीय चुनाव समिति की अहम बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होने के साथ ही पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों को तय कर दिए जाने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि यह बैठक शाम चार बजे से बुलाई गई है। जिसमें मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाॅ. दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ ही संजीव बालियान, राजवीर सिंह, विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, अरुण सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, वाई सत्य कुमार, सुनील ओज, संजीव चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *