Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

prayagraj उल्लंघन करता जो मिले, उस पर दर्ज कराएं मुकदमा

prayagraj उल्लंघन करता जो मिले, उस पर दर्ज कराएं मुकदमा
विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सभी अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आचार संहिता लागू हो चुकी है, ऐसे में अब कोई भी निर्देशों का उल्लंघन करते दिखे तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। डीएम ने सभी अफसरों से कहा कि आचार संहिता लागू होने से 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से भी पोस्टर, बैनर हट जाने चाहिए।

रविवार को आमतौर पर सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं, लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण कलक्ट्रेट में इस रविवार को कर्मचारी-अधिकारी आए थे। यह बात अलग है कि उनके आने का समय बदला था। दोपहर 12 बजे तक एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय, एडीएम सिटी मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव सभी अपने-अपने कार्यालय पहुंच गए। शाम तीन से चार बजे तक निर्वाचन आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रयागराज में कितने वोटर हैं, कितने बूथ हैं, बूथों की क्या व्यवस्था है आदि के बारे में पूछा। वीडियो कांफ्रेंसिंग खत्म होने के फौरन बाद जिलाधिाकरी ने बैठक करके अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक देर शाम तक चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *