Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Varanasi कोतवाल की वर्दी में हुआ दंडाधिकारी बाबा कालभैरव का श्रृंगार, कोतवाली की तरह सजा दरबार, न्याय के लिये लगायी गयी दो अर्जी

कोतवाल की वर्दी में हुआ दंडाधिकारी बाबा कालभैरव का श्रृंगार, कोतवाली की तरह सजा दरबार, न्याय के लिये लगायी गयी दो अर्जी
वाराणसी ।। इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब पुलिस की वर्दी को कोतवाल के रूप में पूजे जाने वाले वाराणसी के कालभैरव बाबा को पहनायी गयी । काशी के कालभैरव मंदिर के पुजारियों ने बकायदा यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर की वर्दी में बाबा कालभैरव का भव्य श्रृंगार किया. इस दौरान कोतवाली सजाकर पीएम मोदी के साथ पंजाब में हुई सुरक्षा में चूक मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है. साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खात्मे के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया गया है.

काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का भगवान शिव के रौद्र रूप की पूजा होती है और इन्हें दंडाधिकारी कोतवाल की भी उपाधि मिली हुई है. यानी इनको ही पूरी दुनिया जहान के लोगों को दंड देने का एक मात्र अधिकार प्राप्त है. इसी मान्यता को मानते हुए काशी के कालभैरव मंदिर के पुजारियों ने कालभैरव का उनके असल स्वरूप जैसा एक इंस्पेक्टर यानी कोतवाल की वर्दी में श्रृंगार किया और गर्भगृह को भी कोतवाली की तरह सजाया गया । बाकायदा बाबा के आगे एक टेबल, कागज कलम, दंड, बेल वैसे ही रखा हुआ था, जैसे थानों में कोतवाल के आगे होता है. इतना ही नहीं बाबा के सिर पर यूपी पुलिस की टोपी, कंधे पर तीन सितारा, यूपीपी और नेम प्लेट पर भी श्री बाबा काल भैरव जी लिखा हुआ नजर आया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *