Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज पूस में सावन सी झड़ी, मुश्किलें बढ़ी

प्रयागराज पूस में सावन सी झड़ी, मुश्किलें बढ़ी
पूस माह में दो दिन से सावन की झड़ी लगी हुई है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिनभर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गलन और सर्दी के कारण कंपकंपी छूटती रही। धुंध के कारण दोपहर में शाम जैसा नजारा रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर में 18.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार को भी बारिश के आसार हैं।

गुरुवार की दोपहर से शुरू बरसात शुक्रवार को भी नहीं थमी। कभी तेज तो कभी हल्की बरसात ने सर्दी बढ़ा दह। हवा लगातार चलने व गलन सं लोग घरों में रहने के बावजूद ठिठुरते रहे। पछुआ विक्षोभ के कारण हो रही बरसात से कामकाज भी प्रभावित हुआ। सरकारी कार्यालयों व बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर ढाई बजे के बाद बारिश कुछ थमी तो सड़कों पर आवाजाही बढ़ह। शाम सवा चार बजे के बाद बूंदाबांदी होने लगी तो हर कोई भीगने से बचने की जुगत में रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्र के अनुसार बारिश के आसार शनिवार को भी हैं। कोहरा संग धुंध से भी परेशानी होगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ओले गिरने का अंदेशा भी है।दिन-रात में तीन डिग्री का अंतर :

दिन व रात के पारे में महज तीन डिग्री का अंतर रह गया है। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण दिन का तापमान चार डिग्री नीचे आया। गुरुवार को यह 21 डिग्री था, लेकिन शुक्रवार को यह 17 पर आ गया। वहीं रात का तापमान एक डिग्री उछला। यह 13 से 14 डिग्री दर्ज किया गया।

ठिठुरते हुए गुजरी अस्पताल में रात कड़ाके की ठंड के बीच बरसात ने अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की परेशानी बढ़ा दी है। दो दिन से ठिठुरते हुए उनकी रात बीत रही है। एसआरएन के मेडिसिन विभाग में मेजा के रामगोपाल के पिता भर्ती हैं। बताया कि अस्पताल से कंबल मिला है, लेकिन वह काफी नहीं है। अपने लिए घर से व्यवस्था की, लेकिन सर्दी के कारण परेशानी हुई। आर्थों विभाग में भी कई मरीजों के तीमारदार सर्दी से रात में परेशान होते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *