वो रहस्यमयी मंदिर, जहां दिन में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग
राजस्थान के धौलपुर में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर रहस्यमयी और अनोखा है। ऐसा कहा जाता है कि ये शिवलिंग दिनभर में तीन बार अपना रंग बदलता है। सुबह के समय लाल, दोपहर में केसरिया और रात को सांवला हो जाता है। वैज्ञानिक भी अब तक इस शिवलिंग के इस तरह से रंग बदलने का कारण समझ नहीं पाए हैं। शिवलिंग धरती में कितना भीतर तक है, इसे जानने के लिए एक बार खुदाई भी की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली।









Leave a Reply