BREAKING: देर रात अयोध्या में भूकंप
अयोध्या में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटकों के कारण लोग घरों से निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन के 15 किमी नीचे था। अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।










Leave a Reply