Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

UPSC : सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आज से, राज्य प्रवेश पत्र को दे सकते हैं यात्रा पास का दर्जा

UPSC : सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आज से, राज्य प्रवेश पत्र को दे सकते हैं यात्रा पास का दर्जा
बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यूपीएससी की मुख्य परीक्षा स्थगित करने के लिए दायर याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यूपीएससी ने दायर की गई याचिका का विरोध करते हुए हुए कहा कि उम्मीदवार कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दे सकते हैं।
यूपीएससी ने राज्यों से कहा- प्रवेश पत्र को दे सकते हैं यात्रा पास का दर्जा
कोविड संक्रमण के मद्देनजर यूपीएससी की मुख्य परीक्षा को स्थगित करने के लिए दायर याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यूपीएससी ने परीक्षा स्थगित करने की मांग करते हुए दायर की गई याचिका का विरोध करते हुए हुए कहा कि उम्मीदवार कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दे सकते हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव की पीठ याचिका को खारिज कर दिया।

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता अनुश्री कपाड़िया ने कहा कि उम्मीदवारों को संक्रमण के दौर में घर से बाहर निकलने का जोखिम उठाना होगा। इसके अलावा 7 जनवरी, 2022 से 16 जनवरी, 2022 के दौरान होने वाली परीक्षाओं के लिए बार-बार घर से निकलना होगा, जिससे उनके संक्रमित होने का गंभीर खतरा है।सिर्फ नौ हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
2021 की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उन्नीस उम्मीदवारों की तरफ से दायर याचिका में दावा किया कि ज्यादातर परीक्षा केंद्र भीड़ भरे शहरों में हैं, जहां संक्रमण फैला है। मिसाल के तौर पर दिल्ली में सरकार ने रात और सप्ताहंत में कर्फ्यू लगा रखा है। इस पर यूपीएससी के अधिवक्ता नरेश कौशिक ने कहा कि मुख्य परीक्षा में सिर्फ 9000 को शामिल होना है।

परीक्षार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं, एक दिन बाद परीक्षा शुरू होनी है। पर्यवेक्षक केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही कौशिक ने हाईकोर्ट को बताया कि पिछले वर्ष भी इस तरह की याचिका दायर की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कौशिक ने बताया कि यूपीएससी ने राज्यों को स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के प्रवेश पत्र को वैध यात्रा पास का दर्जा देने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *