Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज मे पोस्टर वार से गरमाई राजनीति

प्रयागराज मे पोस्टर वार से गरमाई राजनीति

प्रयागराज में होर्डिंग वार का घमासान तेज हो गया है। जहां-जहां बीजेपी का फर्क साफ है का होर्डिंग लगा है वहां सपा का फर्क साफ है की होर्डिंग लगाया जा रहा है। संगम नगरी के अलग-अलग सड़कों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी का पोस्टर वार देखने को मिल रहा है।

शहर में  कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रयागराज की सड़कों पर होर्डिंग लगाया गया था जिसमें लिखा गया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश क्या था और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की क्या तस्वीर है ।बीजेपी द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में अखिलेश सरकार के द्वारा किए गए कामों पर तंज कसकर लिखा है कि 2017 से पहले सरकारी पैसे पर नाच गाना होता था और 2017 के बाद सरकारी पैसा तरक्की में खर्च हो रहा है ।इसी पोस्टर से नाराज होकर समाजवादी पार्टी ने शहर के सुभाष चौराहे समेत अन्य सड़कों पर पोस्टर लगाए हैं। जिसमें लिखा है फर्क साफ है, 2017 के पहले 18 लाख छात्र -छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप वितरण किया गया ।जबकि 2017 के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कई घटनाओं को दर्शाया गया है जिसमें हाथरस कांड और  महिला के चीरहरण का दृश्य दर्शाया गया है।

अब जैसे ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाया उसी दौरान स्थानीय पुलिस और नगर निगम पोस्टर को हटाने के लिए पहुंच गई तो काफी देर तक टीम से समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव से तू तू मैं मैं भी होती गई ,लेकिन समाजवादी पार्टी ने साफ कह दिया कि जब तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगाए गए पोस्टर को नहीं हटाया जाएगा तब तक समाजवादी पार्टी इसी तरह हर जगह पोस्टर लगाने का काम करती रहेगी।

पोस्टर लगाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव का कहना है कि  भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने वाली पार्टी है।पार्टी ने झूठ और नफरत फैलाकर देश की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। संदीप यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने पोस्टर में समाजवादी पार्टी की टोपी का प्रयोग करके इन्होंने फर्क साफ है लिखकर जो पोस्टर लगाया है वह बेहद गलत है और उसी के खिलाफ आज हम लोगों ने प्रयागराज की कई सड़कों पर इन्हीं के पोस्टर के बगल यह पोस्टर लगाया है। प्रयागराज नगर निगम और पुलिस की टीम ने सबसे पहले भाजपा द्वारा लगाए गए होर्डिंग को हटवाया इसके बाद सपा वालों ने अपनी होर्डिंग हटाए। वही जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने भी बीजेपी के द्वारा लगाए गए पोस्टर पर टिका टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई बड़े और शीर्ष नेता बड़े बड़े भ्रष्टाचार एवं घोटालों में लिप्त है और आज समाजवादी पार्टी के कार्यों को गलत एवं आपराधिक बताने का काम करने वाले यह नेता अपने गिरेबान में झांक के देखो वहीं दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता किस तरीके से अपनी झोली भरने का काम करते हैं यह जगजाहिर है और अगर वे अपनी गलतियों को देखें इस तरह के पोस्टर लगाने से पहले शर्म से चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी प्रदेश स्तर पर इस तरह के पोस्टरों का विरोध करेगी और इस पर जल्दी ही चुनाव आयोग से लेकर जमीनी स्तर तक विरोध करने का कार्य करेगी।

गौरतलब है कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथि की कभी भी घोषणा हो सकती है। ऐसे में प्रयागराज से बीजेपी और सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा छिड़ा ये होर्डिंग वार आगे चलकर एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा ज़रूर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *