Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अपनी लोक संस्कृति को संजोना बहुत जरूरीःबेशरम

अपनी लोक संस्कृति को संजोना बहुत जरूरीःबेशरम
करछना।हमारे युवा पीढी को अपने समाज के संस्कार और अपनी लोक संस्कृति को संजोना बहुत जरूरी है।आज के बदलते दौर में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अऩ्य क्षेत्रों में अपने हुनर और प्रतिभा को निखारने की जरूरत है।इसके लिए शिक्षक,विद्यालय और गुरूओं की अहम भूमिका है।यह बातें बुधवार को सावित्री देवी महिला महाविद्यालय सोनाई में आयोजित बीएड छात्र-छात्राओं की फ्रेशर पार्टी कलरव 2022 के मुख्य अतिथि हास्य कवि अशोक बेशरम ने कही।प्राचार्य डॉ.समीर श्रीवास्तव ने अनुशासन और माता-पिता के प्रति सम्मान जागृत करने की बात कहते हुए अपनी काव्य पंक्तियां प्रस्तुत की-जमी है तुम्हारी ये आस्मा तुम्हारा,सच्चा हौंसला है तो सारा जहां तुम्हारा।इसके पूर्व कीर्ती शुक्ला,रमेश कुमार,हेमलता,विकास,प्रियांशी,दिव्या समेत कई छात्र-छात्राओं ने गीत,संगीत,भाषण,नृत्य और कविताएं प्रस्तुत करते हुए खूब तालियां बटोरी।मिस्टर फ्रेशर के लिए चयनित अभिषेक कुमार पाल और मिस फ्रेशऱ प्रीती सिंह को मुख्य अतिथि और प्राचार्य द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि को भी संस्थान की ओर से उपहार और शाल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।इस दौरान महाविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम का संचालन रिंकू पाण्डेय और अंजलि शर्मा ने किया।संयोजक डॉ.अजय सिंह ने सभागार में मौजूद अतिथियों के प्रति स्वागत आभार प्रकट किया।कलरव 2022 में उदय सिंह,चन्द्रकांत श्रीवास्तव,शिवेन्द्र सिंह,चन्द्रशेखर सिंह,सुरेन्द्र सिंह,रवि सिंह सहित शिक्षक,समाजसेवी और छात्र-छात्राएं मौजूद रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *