Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

06 जनवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – चतुर्थी सायं – 05:02 मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – धनिष्ठा दिन – 11:38 मि. तक उपरांत शतभिषा।
योग – सिद्धि रात्रि – 08:11 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – प्रारंभ है।
भद्रा – मृत्युलोक की सायं – 05:02 तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:30 मि. से 03:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:50 मि.।
सूर्यास्त – 05:18 मि.।
व्रत – मास वैनायकी गणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश – वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 05:02 मि. तक,गुरु-पूर्णा सिद्ध योग – 05:02 मि. से,रवियोग दिन – 11:38 मि. तक।

कल विशेष – दोषसंघ बिनाशक एवं रवि योग – 11:38 मि.तक,शुक्र नंदा सिद्ध योग – दिन – 04:02 मि तक।

मेष राशि – आज आलस्य और थकान बने रह सकते हैं। अधिक परिश्रम से बचें। खानपान सात्विक रखें। सुनी सुनाई बातों पर प्रतिक्रिया न दें। दिन रिश्तों को बल देने वाला है।

वृष राशि – आज प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय व्यतीत करेंगे। बंधुजनो में करीबी बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। मित्रों को समय देंगे। दिन श्रेयस्कर है।

मिथुन राशि – आज घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन भौतिक संसाधन बढ़ाने वाला है।

कर्क राशि – आज बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। सक्रियता और समझ से सभी को प्रभावित करेंगे। भाग्य का परचम बुलंद रहेगा। निसंकोच होकर कार्य करें। दिन श्रेष्ठ है।

सिंह राशि – आज कुल कुटुम्ब में सुख सौख्य रहेगा। अपनों के साथ उल्लेखनीय समय बिताएंगे। आपसी सलाह से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक है।

कन्या राशि – आज रक्त संबंधों को बल मिलेगा। सक्रियता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। मित्र विश्वसनीय रहेंगे। निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें।

तुला राशि – आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। संबंधों की श्रेष्ठता के लिए हरसंभव प्रयत्नशील रहेंगे। कलात्मकता बढ़त पर रहेगी। खर्च पर अंकुश रखें। दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि – आज कामकाज में व्यस्तता बनी रह सकती है। अपनों के लिए हरसंभव समय निकालें। बंधुजनों से भेंट होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। दिन श्रेष्ठ है।

धनु राशि – आज पैतृक मामलो में उल्लेखनीय सफलता संभव है। रक्त संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। हर्षाेत्साह से समय बीतेगा। दिन उत्तम है।

मकर राशि – आज धर्म संस्कारों और परंपराओं पर जोर रहेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्काें को मजबूती मिलेगी। तेजी बनाए रखें। दिन भाग्यवर्धक है।

कुंभ राशि – आज अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। खानपान में सतर्कता रखें। सात्विकता पर जोर दें। अतिउत्साह में अधिक परिश्रम से सेहत असहज रह सकती है।

मीन राशि – आज घर परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। करीबियों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। संस्कारों के बढ़ावे पर जोर रहेगा। निसंकोच अपनी बात रखें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *