Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश शासन ने सभी जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश शासन ने सभी जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

संगम नगरी प्रयागराज में कोविड-19 के केसों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के सभी जिलों में नोडल अधिकारीयो की नियुक्त किए गए हैं। इन नव नियुक्त नोडल अधिकारियों के द्वारा कोविड की बढ़ती संख्या को देखते हुए फुल रिहर्सल करवा रहे है। इसके साथ ही जिले के भी कई अधिकारी अलग-अलग अस्पतालों में मॉकड्रिल करवा रहे हैं। इसके द्वारा अस्पतालों में जो भी कमियां पाई जाएंगी उसे तत्काल निवारण किया जाएगा। इसके साथ ही बहुत ही कम समय में जो भी असुविधाएं होंगी उसे ठीक किया जाएगा। कोरोना के तीसरी लहर के लिए यह सभी तैयारियां किया जा रहा है।

बांदा मंडल के चित्रकूट धाम से एडिशनल डायरेक्टर डॉक्टर नरेश सिंह तोमर की टीम ने आज बेली अस्पताल का जायजा लिया जिसमें देखा कि बेली अस्पताल में जो भी सामान उपलब्ध है जिनमे वेंटिलेटर, बेड, वाईपाइपर , ऑक्सीजन प्लांट की सक्रियता देखी गई ।इसके साथ ही बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग कितने आईसीयू बेड हैं और कितने बेडो पर ऑक्सीजन की सप्लाई चल रही है, यह सभी जानकारियां एकत्रित कर डमी मरीजों को अस्पतालों में भेजा जाएगा और देखा जाएगा कि कितने समय में उनका इलाज शुरू हो जाता है, इसका आकलन किया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि मॉकड्रिल और हकीकत में बहुत अंतर देखा जाता है इस प्रश्न पर डॉक्टर तोमर ने कहा पिछले बार के अनुभवों से चिकित्सा विभाग ने सीख ली है, क्योंकि पिछली बार रिहर्सल और मॉक ड्रिल करने का मौका नहीं मिला था इसलिए इस बार पहले से ही मॉक ड्रिल और रिहर्सल किया जा रहा है ताकि हकीकत में भी परिस्थिति को अच्छी तरह से मैनेज किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *