Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज : कार्यालय ढहाने में प्रयुक्त जेसीबी बरामद, अतीक अहमद के बेटे की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

प्रयागराज : कार्यालय ढहाने में प्रयुक्त जेसीबी बरामद, अतीक अहमद के बेटे की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
करेली में पांच करोड़ की रंगदारी न देने पर जानलेवा हमले के मामले में चौथे दिन घटना में प्रयुक्त जेसीबी बरामद कर ली गई। इसी जेसीबी से कार्यालय ढहाया गया था। पुलिस अब इसके मालिक की तलाश की जा रही है। उधर फरार चल रहे अतीक अहमद के बेटे समेत सात नामजद आरोपियों का पुलिस अब तक सुराग नहीं हासिल कर सकी है। हालांकि अफसरों का कहना है कि तलाश की जा रही है।

31 दिसंबर को करेली के ऐेनुद्दीनपुर में जमकर बवाल हुआ था। यहां रहने वाले अतीक अहमद केसाढ़ू जीशान उर्फ जानू ने अतीक केही बेटे अली समेत नौ को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी समेत अन्य धाराओें में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पांच करोड़ की रंगदारी न देने पर उसका ऑफिस जेसीबी से ढहा दिया गया और मारपीट की गई। पुलिस ने मौके से सैफ व फहद को गिरफ्तार किया था जबकि अतीक के बेटे समेत अन्य को फरार बताया था।झाड़ियों में छिपाई गई थी जेसीबी
सोमवार को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जेसीबी बरामद कर ली। करेली पुलिस ने बताया कि कसारी मसारी में सुनसान स्थान प स्थित झाड़ियों में इसे छिपाकर रखा गया था। करेली एसओ अनुराग शर्मा ने बताया कि जेसीबी मालिक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर में वादी ने जेसीबी नाटे की बताई थी लेकिन उक्त जेसीबी पहले ही एक मुकदमे में सीज की जा चुकी है।

अली की तलाश में फतेहपुर में छापा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतीक के बेटे अली की तलाश में आसपास के जनपदों में भी दबिश दी जा रही है। इसी के तहत एक टीम ने फतेहपुर और कौशांबी में दबिश दी। इसके अलावा असद की तलाश में चकिया, कसारी मसारी व अन्य जगहों पर दबिश दी गई। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *