Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सिरसा के बाद भोगल भी हुए भाजपाईl

सिख समाज का भाजपा में ही सम्मान- सरदार पतविंदर सिंह

सिरसा के बाद भोगल भी हुए भाजपाईl

नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि आज दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह भोगल का स्वागत करते हैं सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि 1984 के दंगों में जो नरसंहार हुआ था उसके बाद भोगल ने इसकी कानूनी लड़ाई काफी लंबे समय तक लड़ी और यूपी में हुए नरसंहार की लड़ाई भी इन्होंने आज तक जीवित रखा है इनकी लड़ाई को तब और अधिक मजबूती मिली जब यूपी में योगी की सरकार बनी और इस पर एसआईटी गठित की गईl
सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि कुलदीप सिंह भोगल के जुड़ने से
उत्तर प्रदेश सहित पूरे हिंदुस्तान का सिख समाज और मजबूती से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेगा मुझे पूरी उम्मीद है भोगल उसी तत्परता, ऊर्जा,वेग से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगेl वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बधाइयां देने वालों में परमिंदर सिंह बंटी,सतविंदर सिंह, चरणजीत सिंह,जेएस चावला,सुरेंद्र सिंह,गुरमुख सिंह,वरयाम सिंह, गुरदयाल सिंह,गुरबचन सिंह,हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,सतप्रीत सिंह, जसवीर कौर,हरबंस कौर,सरदार पतविंदर सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने आपस में एक दूसरे का मीठा मुंह कराकर भाजपा में शामिल होने पर कुलदीप सिंह भोगल के भाजपा से जुड़ने पर बधाइयां दीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *