Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अवधी के गौरव को बरकरार रखने की पहल।अशोक बेशरम को संयोजक और संतोष शुक्ला समर्थ को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

अवधी के गौरव को बरकरार रखने की पहल।
अशोक बेशरम को संयोजक और संतोष शुक्ला समर्थ को अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
करछना। अवधी लोकभाषा के गौरव को बरकरार रखने और अपनी बोलीबानी के लोकरंग को कायम रखने हेतु अवधी समाज न्यास से जुड़े अखिल भारतीय अवधी समाज द्वारा चर्चित कवि अशोक बेशरम को प्रयागराज मंण्डल का संयोजक और कवि संतोष शुक्ल समर्थ को प्रयागराज अध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय कवि कलाकार शिक्षाविदऔर समाज सेवियों में हर्ष व्याप्त है। विगत तीनदशकों से आकाशवाणी दूरदर्शन के ग्रामीण कार्यक्रमों से और प्रस्तोता के रूप में जुड़े कवि अशोक बेशरम को अवधी लोकभाषा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां मिल चुकी हैं। अवधी के चर्चित कवि के अलावा मंचों के संचालन और दैनिक समाचार पत्र पत्रिकाओं में भी समय-समय पर उनके अवधी लेखों का प्रकाशन होता रहा है। उधर शिक्षक,कवि संतोष शुक्ला समर्थ को प्रयागराजअध्यक्ष बनाए जाने से भी कवियों साहित्यकारों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी।अखिल भारतीय अवधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.पवन विजय और राष्ट्रीय महासचिव मनोज मिश्र कप्तान द्वारा कवियों को यह जिम्मेदारी दिए जाने से प्रयागराज में भी अवधी लोकभाषा के विकास को एक नई गति मिलेगी।स्थानीय साधु कुटी में मंगलवार को हुई साहित्यकारों की एक बैठक के दौरान लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए कवियों को बधाई दी। इस मौके पर कई कवि कलाकार,समाजसेवी,शिक्षाविद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *